Tuesday, January 20, 2009

प्रेम के बारे में कुछ विचार

16, 30 और 48 साल का प्यार खतरनाक होता है !
बुद्धिजीवी लड़की से प्रेम तो और भी खतरनाक होता है !
बुद्धिजीवी लड़के मांसल लड़कियां चाहते हैं !
ज्यादा दिमागदार पुरुष कई-कई प्रेम करते हैं। उनका मानना है कि उनमें बहुत उर्जा है जिसे एक महिला नहीं संभाल सकती !
(सदी के सबसे जीनियस का खिताब पाए बर्टेंन्ड रसेल ने भी शायद एकबार कहा था कि दुनिया में बुद्धिमानों की कमी है-इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं से प्रेम कर ज्यादा से ज्यादा बुद्धिमान पैदा करें।)
कभी-कभी बुद्धिजीवी पुरुष एक ही साथ समर्पित और अपने से उम्र में कम लड़की चाहते हैं तो साथ ही साथ एक बुद्धिजीवी लड़की भी।
कुछ काबिल लोगों का मानना है कि लड़की की आंख और आवाज खूबसूरत नहीं है तो वो ज्यादा देर तक आकर्षित नहीं कर पाएगी !!
आध्यात्मिक प्रेम दूसरे ग्रह पर पाया जाता है। कृपया आध्यात्मिक प्रेमीगण इस कथन को अपने अपमान के तौर पर मत लें।
महिलाओं के सामने ज्यादातर पुरुषों की शराफत उसे पटाने का ही एक तरीका होता है।
एक हालिया शोध कहता है प्रेम में पड़े हुए आदमी की कार्यक्षमता और खूबसूरती बढ़ जाती है।
दोस्तों में एक मजाक प्रचलित है कि जो एक लड़की नहीं पटा पाया वो कारपोरेट जगत को खाक पटाएगा। यानी लड़की पटाने का आपके आत्मविश्वास से गहरा नाता दिखाया गया है।
(हलांकि ये हर हाल में आवश्यक नहीं कि आप प्रेम में पड़ गए तो कारपोरेट जगत में भी सफल ही होंगे। एक अंतर्मुखी और तीन-पांच न जाननेवाला व्यक्ति भी प्रेम में पड़ सकता है। लेकिन कारपोरेट जगत में....हरि.. हरि...)
नोट- उपर्युक्त विवरणों के आधार कुछ अपने अनुभव हैं, तो कुछ मित्रों के। इन विवरणों में सार्वभौम सत्य का दावा नहीं किया गया है।)

8 comments:

Udan Tashtari said...

प्रभु

जनहित में प्रकाशित आपकी सुक्तियों से ज्ञानाचक्षु एकाएक खुल गये.

ऐसे ही भविष्य में ज्ञान सलिला बहाये रहिये.

बहुत आभार आपका. :)

दिनेशराय द्विवेदी said...

सत्य वचन महाराज!

मिथिलेश श्रीवास्तव said...

जियो राजा, लगता है आजकल प्रेम पर ही शोध हो रहा है...गहरे अनुभव से उपजे नतीजे हैं, हैं ना !

रंजना said...

बड़े शोधपरक तथ्य उजागर किए आपने.........

Vivek Kumar "विवेक" said...

agar aapke pas premika nahi hai ...to jivan ke kisi bhi laxhya se dur ho jaye....kyo agar aap 1000-931 ke sex ratio me shamil nahi hai to fir dunia ke kisi bhi pratuyogita ko jeet nahi sakte....

Vikas said...

काफी अच्छा लिखा है.... लेकिन थोड़ा आध्यात्मिक प्रेम के बारे में भी बताएं

Vikas said...

काफी अच्छी रिसर्च है... हालांकि आध्यात्मिक प्रेम दूसरे ग्रह की बात है... लेकिन थोड़ा ज्ञान उस बारे में भी दें....

Anonymous said...

आपके सामने तो ओशो , फ्रायड सब फेल है...
प्रेम का डीपली नालेज है.....
मजा आ गया।

अविनाश