ये जगह उन तमाम लोगों के लिए है जो बोलना जानते हैं। जिन्हें अपनी बात कहने के लिए किसी पंथ, किसी विचारधारा या किसी खास समुदाय के पहचान की जरुरत नहीं पड़ती। जो सही को सही और गलत को गलत कहने की हिम्मत रखते हैं। ये उन तमाम लोगों का कुनबा है जिनमें खुद से जुदा राय रखने वालों को भी सुनने का माद्दा है। कोशिश है एक ऐसा प्लेटफार्म तैयार करने की जहां हम सभी बांट सकें जिंदगी के वो तमाम अहसास जिन्होंने हमें थोड़े वक्त के लिए ही सही पर कुछ सोचने के लिए मजबूर किया हो। स्वागत है, हर उस शख्स का जिसके पास कहने को कुछ न कुछ है...। एक बात और खुद को बयां करने के लिए भाषा कोई मजबूरी नहीं है। आप हिंदी या अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में अपनी बात कह सकते हैं।
अगर आप इस ब्लाग से जुड़ना चाहते हैं। आपके पास कोई जरुरी सूचना है जो आप दूसरों से बांटना चाहते हैं। इस ब्लाग को बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव देना चाहते हैं या फिर आपको किसी तरह की मदद की दरकार है तो अपने बारे में थोड़ी बहुत जानकारी के साथ हमें इस पते पर ईमेल करें - mithilesh.srivastava@gmail.comIf you want to join this blog, plz mail to mithilesh.srivastava@gmail.com
अगर आप इस ब्लाग से नहीं भी जुड़ना चाहते तो भी हमें आपकी जरुरत है। हम चाहते हैं आप अपने अनुभव हमसे बांटें। जरुरी नहीं कि ये कोई बड़ा अनुभव हो। ये कुछ भी हो सकता है। मसलन अगर आपने हाल ही में रिलीज हुई कोई फिल्म देखी हो, नया संगीत सुना हो। किसी बात पर आप इमोशनल हो गए हों। चलते-फिरते कोई बेहद टुच्ची सी कोई बात छू गई हो। या फिर बस यूं ही किसी बात पर गुस्सा आ रहा हो। ऐसा कुछ भी हो तो फौरन हिंदी या अंग्रेजी में mithilesh.srivastava@gmail.com पर भेज दीजिए।
0 comments:
Post a Comment